गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल के 13152 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

Share

- Advertisement -

New Delhi News: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल, जेल सिपाही सहित कुल 13152 पदों पर भर्ती का एलान किया है। आवेदन 26 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर 2026 तक भरे जा सकेंगे और उम्मीदवार OJAS पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए मौके हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कॉन्स्टेबल, जेल सिपाही सहित अन्य पदों के लिए आवेदन 26 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (GPRB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 13152 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन 26 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार OJAS पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता एवं मापदंड

LRD कॉन्स्टेबल और जेल सिपाही पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा पास की हो। टेक्निकल पोस्ट पर आवेदन के लिए 12वीं के साथ मोटर मैकेनिक ट्रेड में सर्टिफिकेट और अप्रेंटिस की हो। इसके साथ ही PSI और जेलर ग्रुप-2 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो।

भर्ती विवरण

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद अनआर्म्ड पुलिस कॉन्स्टेबल के हैं, जिनकी संख्या 8,233 है। इसके अलावा सशस्त्र पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,132 पद, एसआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 3,107 पद, जेल सिपाही (पुरुष) के 251 पद और जेल सिपाही (महिला/मैट्रन) के 29 पद हैं। हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर मैकेनिक के 133 पद, मोटर परिवहन पर्यवेक्षक के 26 पद, अनआर्म्ड PSI के 225 पद और जेलर ग्रुप-2 (महिला) के 16 पद भी शामिल हैं। इन सभी को मिलाकर कुल 13152 पद भरे जाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी और SEBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन फिजिकल, रनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News