अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी महिला फैन ने दिलजीत दोसांझ के गाल पर किया किस, टीम ने साझा किया वीडियो

Share

- Advertisement -

Ahmedabad News: गायक दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉन्सर्ट के दौरान मंच पर आई एक विदेशी महिला प्रशंसक ने उपहार लेने के बाद अचानक दिलजीत के गाल पर किस कर दिया, जिससे गायक कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

    अहमदाबाद में आयोजित गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को खुद दिलजीत दोसांझ की टीम ने साझा किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर आई एक विदेशी महिला प्रशंसक ने दिलजीत को उपहार देने के लिए कहा और फिर अचानक उनके गाल पर किस कर दिया।

    मंच पर उपहार देने के बाद हुआ यह वाकया

    वायरल वीडियो के अनुसार, दिलजीत दोसांझ मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी एक विदेशी महिला प्रशंसक मंच पर पहुंची। उन्हें देखकर दिलजीत ने अपने अंदाज में कहा, “देखो, आज गोरे भांगड़ा कर रहे हैं। मेरी इंग्लिश हैंडसम नहीं है, लेकिन मैं हूं।”

    इसके बाद प्रशंसक ने दिलजीत से उपहार मांगा और गायक ने उन्हें उपहार दिया। उपहार लेने के तुरंत बाद महिला प्रशंसक ने दिलजीत दोसांझ के गाल पर किस कर दिया। इस अप्रत्याशित प्रतिक्रिया से दिलजीत पहले तो कुछ क्षण के लिए हैरान रह गए। दिलजीत की टीम ने इस क्लिप को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “भाई इस ट्विस्ट के लिए तो तैयार ही नहीं था।”

    गानों पर पाबंदी को लेकर भी चर्चा में रहा था कॉन्सर्ट

    अहमदाबाद का यह कॉन्सर्ट मंच पर हुई इस घटना के अलावा गानों पर लगाई गई पाबंदी को लेकर भी चर्चा में रहा था। प्रशासन की ओर से कॉन्सर्ट में कुछ विशेष गानों को न गाने की हिदायत दी गई थी, जिस पर दिलजीत दोसांझ ने मंच से आपत्ति जताई थी।

    इस दौरान दिलजीत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए ब्रिटिश बैंड ‘कोल्डप्ले’ के कॉन्सर्ट का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोल्डप्ले ने अपने कॉन्सर्ट में नशे से जुड़े गीत गाए थे, तब उन पर रोक क्यों नहीं लगाई गई थी।

    Read more

    Related News