दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान मां के साथ नजर आईं कियारा आडवाणी, सोशल मीडिया पर साझा की सेल्फी

Share

- Advertisement -

New Delhi News: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर मां जेनेवीव आडवाणी के साथ एक सेल्फी साझा की है। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच वह मां के साथ सुकून भरे पल बिताती दिखाई दीं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने गर्भावस्था के शुरुआती महीनों के अपने अनुभव भी साझा किए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी जल्द ही अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस बीच, रविवार को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी मां जेनेवीव आडवाणी के साथ एक खास सेल्फी साझा की। हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण के बीच ली गई इस तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी कैप और काले रंग के चश्मे पहने सहज अंदाज में पोज देती नजर आ रही है।

शुरुआती तीन महीनों को बताया चुनौतीपूर्ण

हाल ही में चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में बातचीत के दौरान कियारा आडवाणी ने अपनी गर्भावस्था के शुरुआती दौर के अनुभवों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कठिन रहे थे।

कियारा ने कहा, “वे पहले तीन महीने बहुत कठिन थे। उस दौरान मतली, हार्मोनल बदलाव और कई तरह की शारीरिक व भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।”

सहेलियों और परिवार के साथ से मिला संबल

अभिनेत्री ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने और सिद्धार्थ ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर निजी रखने का फैसला किया था। हालांकि, बाद में उन्हें महसूस हुआ कि इस संवेदनशील समय में उन्हें अपने आसपास की महिलाओं के भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है।

कियारा ने कहा, “मुझे याद है कि कई बार मैं अपनी सहेलियों के साथ बैठकर रो पड़ती थी और वे बिना कुछ कहे बस मेरा साथ देती थीं। फिर धीरे-धीरे जिंदगी खूबसूरत लगने लगती है।”

7 अक्टूबर को दी थी दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की थी। उस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनकी बेटी सरायाह का छोटा हाथ एक जोड़ी बेबी सॉक्स पकड़े हुए दिखाई दे रहा था। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, “हमें एक बार फिर जीवन का सबसे खूबसूरत उपहार मिला है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।”

Read more

Related News