हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार पर घमासान, भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर में तीखी जुबानी जंग

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर राजनीति गरमा गई है। कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के बीच सोशल मीडिया पर तीखी वार-पलटवार देखने को मिल रही है। दोनों नेताओं के बीच तंज कसने का यह सिलसिला तेजी से वायरल हो रहा है।

घोषणा के बावजूद सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री न बन पाने पर सुधीर शर्मा ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस ने दिल्ली में ‘सुंदरकांड’ कर दिया है। यह सीधा तंज कांग्रेस विधायक पर था। इसके जवाब में सुंदर सिंह ने लिखा कि सुंदरकांड समृद्धि के लिए होता है, लेकिन आपने तो दूसरों के घर-परिवार में कांड कर रखे हैं।

इसके बाद सुधीर शर्मा ने कुल्लू की रेव पार्टी का जिक्र करते हुए एक और पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा कि कुल्लू रेव पार्टी के मेजबान और मेहमानों की सूची सार्वजनिक हो जाए? #सुंदरकांड। इस पर पलटवार करते हुए सुंदर सिंह ने लिखा कि पंडित जी, यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, वहां से सूची ले लो।

बिना सीधे तौर पर नाम लिए किए जा रहे इन वार-पलटवार से प्रदेश का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के समर्थक लगातार एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के इंतजार के बीच नेताओं के यह बयान तेजी से चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News