राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने साझा किए अनुभव, बताया पद के लिए शादी न करने का फैसला

Share

- Advertisement -

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एड-डि-कैंप (एडीसी) रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल इन दिनों चर्चा में हैं। सेना में 12 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी सेवा, कड़े नियमों और निजी जीवन से जुड़े कई बड़े अनुभव साझा किए हैं।

एडीसी पद पर रहते हुए सबसे बड़े त्याग के सवाल पर संब्याल ने काम के दबाव की जगह निजी जीवन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मैं शादीशुदा नहीं हूं।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के एडीसी पद पर रहते हुए शादी नहीं की जा सकती। परिवार से दूरी और आम जीवन न जी पाना सबसे बड़ा त्याग था।

संब्याल के अनुसार इस जिम्मेदारी के दौरान निजी जीवन पूरी तरह खत्म हो जाता है। राष्ट्रपति के पास रहकर हर पल अलर्ट रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में दोस्तों के साथ बाहर जाना, अचानक प्लान बनाना, डेटिंग या कोई रिश्ता कायम रखना मुमकिन नहीं होता। उनके लिए हमेशा अपनी ड्यूटी ही सबसे पहली प्राथमिकता बनी रही।

उन्होंने यह भी बताया कि एडीसी बनना उनकी पहले से तय योजना नहीं थी। जब उनका नाम शॉर्टलिस्ट हुआ, तब उन्हें इस पद की जानकारी तक नहीं थी। उस समय वे विदेशी सैनिकों के साथ एक युद्धाभ्यास में शामिल थे। तभी उनके कमांडिंग ऑफिसर ने उनसे भविष्य की योजनाओं को लेकर बात की थी।

संब्याल ने शुरू में इस पद को लेकर ज्यादा रुचि नहीं दिखाई थी। बाद में लोगों से सलाह लेकर इसे सीखने का बेहतरीन मौका माना। कमांडिंग ऑफिसर ने स्पष्ट कर दिया था कि इसमें सिर्फ कोशिश करने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि पूरा समर्पण देना होगा। 12 साल की सेवा के बाद उनके अचानक रिटायरमेंट ने लोगों को हैरान किया था।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News