California News: दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपने बहुप्रतीक्षित लॉन्च इवेंट में वैश्विक स्तर पर बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ बाजार में उतार दिया है। छह वर्षों से फोल्डेबल आईफोन की प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों के लिए यह सबसे बड़ा तकनीकी तोहफा माना जा रहा है।
नए आईफोन्स के साथ ही कंपनी ने स्मार्ट वियरेबल्स सेगमेंट में एप्पल वॉच सीरीज 12, एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 और नए एयरपॉड्स 5 भी पेश किए हैं। इसके अलावा टेक दिग्गज ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 27 की रिलीज तारीख घोषित कर दी है। कंपनी के अनुसार आईओएस 27 को 14 सितंबर से यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर रोलआउट किया जाएगा।
इन सभी आईफोन मॉडल्स को मिलेगा नया आईओएस 27 सपोर्ट
कंपनी के अनुसार नए आईओएस 27 का अपडेट आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 17 प्रो, आईफोन एयर, आईफोन 17 और आईफोन 17ई को मिलेगा। इसके अलावा आईफोन 16 सीरीज, आईफोन 15 सीरीज, आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 12 सीरीज और आईफोन 11 सीरीज के सभी मॉडल्स के साथ आईफोन एसई सेकेंड जेनरेशन व उसके बाद के डिवाइसेज को भी यह सपोर्ट दिया जाएगा।
भारतीय बाजार में नए प्रोडक्ट्स की आधिकारिक कीमतें
भारतीय बाजार में एपल ने आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,79,900 रुपये तय की है। वहीं कंपनी के पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। प्रीमियम फीचर्स और अत्याधुनिक फोल्डेबल स्क्रीन के कारण यह डिवाइस टेक जगत में जबरदस्त चर्चा में है।
स्मार्टवॉच और ऑडियो सेगमेंट की कीमतों की बात करें तो एप्पल वॉच सीरीज 12 को 56,900 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि प्रीमियम एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 की कीमत 1,09,900 रुपये रखी गई है। नए और एडवांस्ड फीचर्स से लैस एयरपॉड्स 5 को कंपनी ने 14,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है।