नेपाल की भोटे कोशी नदी में भीषण बाढ़ से 105 भारतीयों समेत 500 लापता, भारत ने भेजी राहत सामग्री

Share

- Advertisement -

Kathmandu News: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कम से कम 500 यात्री लापता हो गए हैं। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में 105 भारतीय नागरिक, 291 अन्य विदेशी पर्यटक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं।

लापता विदेशी नागरिकों में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, नीदरलैंड, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा 37 लोगों की पहचान अनिवासी भारतीय यानी एनआरआई के रूप में हुई है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

भारत सरकार ने भेजी 10 टन राहत सामग्री

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रभावित लोग सहायता के लिए +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भारत ने नेपाल को 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुश्किल समय में नेपाल के साथ खड़े रहने की बात कही।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा में नदी किनारे बसे लोगों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। रसुवा के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ का स्तर असामान्य था, जिससे दो बस्तियां तबाह हो गईं और कस्टम्स परिसर में खड़े कई वाहन व नया पुल बह गया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News