Washington News: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया है। गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का आरोप है। एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर भारी इनाम का ऐलान किया है।
एफबीआई के अनुसार, यह गैंग दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा में कई हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। गोल्डी बराड़ को पकड़वाने में मदद करने वाली कोई भी ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) तक की इनाम राशि दी जाएगी।