कांगो के बुकावु में दो स्कूलों में भीषण आग लगने से 24 विद्यार्थियों की दर्दनाक मौत, 29 गंभीर रूप से झुलसे

Share

- Advertisement -

Bukavu News: पूर्वी कांगो के बुकावु शहर में गुरुवार को आग लगने की एक भयानक त्रासदी में 24 विद्यार्थियों की जान चली गई। नियंत्रण रखने वाले एम23 विद्रोही समूह के अनुसार मृतकों में 19 छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं। हादसे में 29 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घर से भड़की आग ने दो स्कूलों को लिया चपेट में

स्थानीय प्रशासक मोइज लुबाला के अनुसार आग पहले एक आवासीय घर में लगी और तेजी से पास के फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल तक फैल गई। स्कूल परिसर में फंसे कई छात्रों की दम घुटने और झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अस्पतालों में मची अफरातफरी, घायलों का उपचार जारी

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साकर्मियों के मुताबिक घायल छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म में ही तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बड़ी संख्या में झुलसे मरीजों के आने से स्थानीय केंद्रों में अफरातफरी मच गई और स्वास्थ्य कर्मियों को आंकड़े जुटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News