उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने वज्रपात और बाढ़ की जारी की चेतावनी

Share

- Advertisement -

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र लखनऊ ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में सीतापुर में सर्वाधिक 124.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कन्नौज, मिर्जापुर और कानपुर नगर सहित कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, बाराबंकी और आजमगढ़ में भी अच्छी वर्षा हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के बिलारी में सर्वाधिक 89.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। रामपुर, झांसी और इटावा में भी बादल बरसे।

18 अगस्त तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त को भी यह दौर जारी रहेगा। प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

वज्रपात और जलभराव को लेकर प्रशासन सतर्क

मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा और सहारनपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। लोगों को खराब मौसम में यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News