गोरखपुर के मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Share

- Advertisement -

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम करीब सात बजे चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और धू-धू कर जलने लगा। चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार जैसे ही ओवरब्रिज के बीच पहुंची, उसके इंजन से अचानक घना धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक फौरन बाहर कूद गया। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरी कार जलकर खाक हो गई।

यातायात बुरी तरह प्रभावित, वाहनों को किया डायवर्ट

हादसे के तुरंत बाद ओवरब्रिज के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। राहगीरों की सूचना पर शाहपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जाम खुलवाने के लिए वाहनों को कौवाबाग अंडरपास की ओर मोड़ दिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझने और जली हुई कार को रास्ते से हटाने के बाद ही ओवरब्रिज पर सामान्य यातायात बहाल कराया जा सका।

इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका

गनीमत रही कि इस अप्रत्याशित हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय पर सूझबूझ दिखाने से चालक बाल-बाल बच गया। प्रारंभिक तौर पर इंजन में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस घटना के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News