राजनीतिक नेतृत्व चुनने के तरीके में बदलाव की जरूरत, सोनम वांगचुक ने दी ‘शांतिपूर्ण क्रांति’ की चेतावनी

Share

- Advertisement -

Leh News: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश की राजनीतिक व्यवस्था में बड़े सुधार का आह्वान किया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने भारत के राजनीतिक नेतृत्व को चुनने के तरीके में ‘शांतिपूर्ण क्रांति’ लाने की बात कही। वांगचुक के अनुसार 2047 तक भारत को एक मजबूत देश बनाए रखने के लिए बड़े बदलाव जरूरी हैं।

देश के भविष्य के लिए दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन की अपील

सोनम वांगचुक ने देशवासियों से “भारत के दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन” में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से ऐसे निडर, चरित्रवान और योग्य लोगों के नाम सुझाने को कहा जो देश के भविष्य को सही दिशा दे सकें। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे वांगचुक ने यह समय देश की मौजूदा स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर चिंतन करने में बिताया।

पड़ोसी देशों से पिछड़ने और जीडीपी पर जताई चिंता

वांगचुक ने थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों की प्रगति का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पचास साल पहले जो देश भारत के बराबर या पीछे थे, वे आज काफी आगे निकल चुके हैं। यदि प्रति व्यक्ति जीडीपी की स्थिति नहीं सुधरी, तो वर्ष 2047 तक विकसित देश बनना दूर की बात होगी और वैश्विक बाजार में खड़ा होना भी मुश्किल हो जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News