Madurai News: तमिलनाडु के मदुरै जिले के मेलुर इलाके में एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। दो वाहनों की जोरदार टक्कर में 3 साल की बच्ची समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों में फंसे शवों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।