महाकाल दर्शन के लिए जा रहीं मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर

Share

- Advertisement -

Agar Malwa News: उत्तर प्रदेश के हाथरस की मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक दुर्घटना उज्जैन महाकाल मंदिर जाते समय आगर मालवा जिले में घटी। हादसे की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार छवि अपने परिवार और ड्राइवर के साथ कार से उज्जैन जा रही थीं। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने दम तोड़ दिया।

पिता और ड्राइवर की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

इस सड़क हादसे में छवि के पिता श्यामलाल, संबंधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची बड़ौद पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स, व्लॉग्स से बनाई थी पहचान

छवि वार्ष्णेय एक होनहार छात्रा थीं और उन्होंने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा किया था। साल 2021 से उन्होंने यूट्यूब पर डेली लाइफ व्लॉग्स और ऑनलाइन गेमिंग वीडियो बनाने शुरू किए थे। बेहद कम समय में यूट्यूब पर उनके सात लाख और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन गए थे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News