राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, जेन-जी युवाओं से होगा सीधा संवाद

Share

- Advertisement -

Indore News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 12 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर जेन-जी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा के साथ सवाल-जवाब का विशेष सेशन भी आयोजित होगा।

कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के सफल आयोजनों के बाद इंदौर में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत एक म्यूजिकल कंसर्ट से होगी। इसके बाद राहुल गांधी मध्य प्रदेश सहित देश भर के युवाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अपनी प्रेजेंटेशन देंगे और छात्रों से बातचीत करेंगे।

नेहरू स्टेडियम में आयोजन को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राहुल गांधी के सहायक केवी बैजू इंदौर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और स्थानीय नेताओं के साथ रणनीति बनाई। इसके बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर नेहरू स्टेडियम को चार दिनों के लिए बुक करने की मांग की।

सूत्रों के मुताबिक युवाओं के इस सम्मेलन में प्रस्तुति देने के लिए देश के किसी बड़े गायक या म्यूजिक बैंड को आमंत्रित किया जा सकता है, जिसका चयन दिल्ली स्तर पर होगा। इस खास इवेंट के जरिए कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में युवाओं और छात्रों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News