ग्वालियर में एनएच-79 पर ट्रक और लोडिंग वाहन की जोरदार टक्कर में 8 मजदूरों की मौत, 25 लोग घायल

Share

- Advertisement -

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय राजमार्ग-79 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां चिन्का के पास मजदूरों से भरे लोडिंग वाहन और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 8 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 मजदूर घायल हो गए।

धान रोपाई का काम निपटाकर घर लौट रहे थे मजदूर

पुलिस अधिकारी राम महेश यादव के मुताबिक यह सभी मजदूर चीनीर इलाके में धान की रोपाई करने आए थे। देर रात करीब 12 बजे अपना काम पूरा करके सभी मजदूर लोडिंग गाड़ी से अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में चिन्का के पास तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर के बाद वाहन पलट गया।

- Advertisement -

ग्वालियर के जय आरोग्य अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने सभी घायलों को तुरंत लोडिंग गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को ग्वालियर के जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के अनुसार भर्ती कराए गए कुछ मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं कई अन्य घायल मजदूरों की स्थिति पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की विशेष टीम लगातार सभी घायल मरीजों के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News