जबलपुर में बरगी बांध के 13 गेट खोले गए, नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से भेड़ाघाट और ग्वारीघाट जलमग्न

Share

- Advertisement -

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध के 21 में से 13 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से लगभग चार हजार घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा के विभिन्न घाटों पर जलस्तर आठ से दस फुट तक बढ़ गया है।

कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंडला, डिंडोरी और अमरकंटक में हुई मूसलाधार बारिश से बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा। जलाशय की सुरक्षा और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए दोपहर 12 बजे गेट खोले गए। पानी छोड़ने से पहले प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सायरन बजाया था।

निचले इलाकों में अलर्ट, कई प्रसिद्ध स्थल पानी में डूबे

अधिकारियों ने जबलपुर, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पानी के तेज बहाव से भेड़ाघाट की संगमरमर की चट्टानें और जलप्रपात डूब गए हैं। इसके अलावा ग्वारीघाट के कई छोटे मंदिर और किनारे की दुकानें भी पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि बरगी बांध अनूपपुर जिले में स्थित नर्मदा के उद्गम स्थल के बाद नदी पर बना पहला प्रमुख बांध है। प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नदी तटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News