Sewati Valley News: सेवाती घाटी को नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। इस पहल के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और पारंपरिक बांस कारीगरों के लिए रोजगार व आमदनी के नए अवसर तैयार किए जाएंगे।
पर्यटन सर्किट और बेहतर रोड कनेक्टिविटी बनाने की तैयारी
आसपास के पर्यटन स्थलों को जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट विकसित करने की योजना है। इसके लिए सड़क संपर्क को बेहतर बनाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और खानपान से जोड़ने के लिए क्षेत्र के होटलों व रेस्तरां में ‘सेवाती थाली’ शुरू की जाएगी। इससे पारंपरिक व्यंजनों को पहचान मिलेगी और सांस्कृतिक विरासत का प्रचार होगा। यह पूरा प्रस्ताव राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद काम शुरू होगा।