असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 5 जिलों के 1.35 लाख लोग प्रभावित और मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 85

Share

- Advertisement -

Assam News: असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को थोड़ा सुधार देखने को मिला। हालांकि राज्य के पांच जिलों में अभी भी लगभग 1.35 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हैं। वहीं शिवसागर जिले में तीन और लोगों की मौत के बाद इस साल बाढ़ से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 85 तक पहुंच गया है।

शिवसागर समेत पांच जिलों में बाढ़ से भारी तबाही

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार चराइदेव, धेमाजी, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों में 1,36,200 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार को प्रभावितों की संख्या 1.8 लाख थी। शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 55 हजार से अधिक लोग परेशान हैं। चराइदेव में 40 हजार और जोरहाट में 22 हजार लोग प्रभावित हैं।

राहत शिविरों में शरण और धनसिरी नदी उफान पर

सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 335 गांव पानी में डूबे हैं। इसके साथ ही 15,422 हेक्टेयर फसल भूमि को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन प्रभावित इलाकों में 54 राहत शिविर और केंद्र चला रहा है। इनमें 13,771 लोगों को आश्रय मिला है। नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News