Lucknow News: योगी सरकार ने प्रदेश में 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें सात एडीजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना बनाया गया है। मोहित अग्रवाल प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर बने हैं। गौरव ग्रोवर को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है।
तबादला पाने वाले सात एडीजी रैंक के अधिकारियों में पीयूष मोर्डिया, मोहित अग्रवाल, रमित शर्मा, प्रवीण कुमार, लक्ष्मी सिंह, एसके भगत और प्रशांत कुमार शामिल हैं। एसएसपी मुरादाबाद सतपाल को एसएसपी अयोध्या बनाया गया है। अयोध्या में तैनात गौरव ग्रोवर अब एसएसपी मुरादाबाद होंगे। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को इसी पद पर प्रयागराज भेजा गया है। नोएडा की आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और गाजियाबाद के आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ को नोएडा में इसी पद पर तैनात किया गया है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना लखनऊ बनाया गया है।
रमित शर्मा एडीजी लखनऊ जोन बने
यूपी पुलिस के बयान के अनुसार, एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा अब एडीजी जोन लखनऊ होंगे। एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार को एडीजी जोन बरेली बनाया गया है। एडीजी आगरा जोन एसके भगत को पुलिस मुख्यालय में डीजी मुख्यालय और एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार को एडीजी आगरा जोन बनाया गया है। आईजी लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस. को पुलिस आयुक्त वाराणसी बनाया गया है। डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ परिक्षेत्र, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह को डीआईजी आगरा और डीआईजी आगरा शैलेष कुमार पांडेय को डीआईजी अलीगढ़ बनाया गया है। आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर, सुनीति को एसपी पुलिस मुख्यालय, आकाश तोमर को एसपी बीआर आंबेडकर अकादमी मुरादाबाद, अमित कुमार प्रथम को एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ, नरेंद्र कुमार सिंह को एसपी पीटीसी सीतापुर, डॉ. अनिल कुमार पांडेय को एसपी कारागार प्रशासन, त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी लखनऊ और राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।
इसके अलावा सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीएस गोरखपुर और अजीत कुमार सिन्हा को एसपी पॉवर कार्पोरेशन लखनऊ बनाया गया है। दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी प्रयागराज और कुलदीप सिंह गुनावत को डीसीपी कानपुर नगर बनाया गया है। प्रीति यादव को सेनानायक पीएसी आगरा, पुनीत द्विवेदी को एडीसीपी गाजियाबाद और नीतू को एडीसीपी लखनऊ बनाया गया है। एडीसीपी अमित कुमावत का गाजियाबाद तबादला निरस्त कर उन्हें इसी पद पर आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।
14 जिलों में नए बीएसए तैनात
पुलिस महकमे में फेरबदल के साथ प्रदेश के 14 जिलों में नए बीएसए भी तैनात किए गए हैं। ज्यादातर बीएसए को एक-दूसरे के जिलों में भेजा गया है। गौतमबुद्ध नगर के बीएसए राहुल पवार को गाजियाबाद का बीएसए बनाया गया है। डायट बिजनौर की वरिष्ठ प्रवक्ता डाली सिकरवार को गौतमबुद्ध नगर का बीएसए बनाया गया है। अमरोहा की बीएसए मोनिका को मेरठ और मेरठ की बीएसए आशा चौधरी को अमरोहा भेजा गया है। कौशांबी के बीएसए कमलेन्द्र कुशवाहा को मिर्जापुर और मिर्जापुर के बीएसए अनिल कुमार वर्मा को कौशांबी भेजा गया है। अयोध्या के बीएसए लालचंद्र को अमेठी, अमेठी के बीएसए संजय तिवारी को लखीमपुर खीरी, बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह को मऊ और मऊ के बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय को बलिया भेजा गया है। संत कबीर नगर के बीएसए अमित कुमार सिंह को इटावा और इटावा के बीएसए को संत कबीर नगर भेजा गया है। बस्ती के बीएसए अनूप कुमार को अयोध्या का बीएसए बनाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।