नीट पेपर लीक को लेकर संगड़ाह में कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: सिरमौर जिले के संगड़ाह में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

संगड़ाह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू हुई यह विरोध रैली मुख्य बाजार तक निकाली गई। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक विनय कुमार के पुत्र आर्य कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह ठाकुर और कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप

प्रदर्शन के दौरान आर्य कुमार ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के लाखों युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके बेहतर भविष्य के लिए यह लड़ाई लगातार आगे भी लड़ती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट जैसी बड़ी परीक्षा में पेपर लीक होने से देश के मेहनती छात्रों का परीक्षा सिस्टम से भरोसा उठ रहा है। नेताओं ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, उन्होंने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर वकालत की।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News