हिमाचल के चिंतपूर्णी में कांग्रेस मजबूत, कोहाड़छन्न पंचायत के प्रधान और उपप्रधान समर्थकों संग पार्टी में शामिल हुए

Share

- Advertisement -

Una News: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के चिंतपूर्णी में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को ग्राम पंचायत कोहाड़छन्न की प्रधान अंजू बाला और उपप्रधान जरनैल सिंह समेत पूरे पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

पंजोआ स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पार्टी में शामिल हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पटका पहनाकर उनका आधिकारिक स्वागत किया। इस मौके पर नए सदस्यों ने कहा कि वे प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों और विधायक की विकासात्मक सोच से बेहद प्रभावित हैं।

कांग्रेस का दामन थामने वाले प्रतिनिधियों ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए पार्टी के साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे। प्रतिनिधियों के पार्टी में आने से स्थानीय स्तर पर संगठन को नया बल मिला है। इससे क्षेत्र में जारी विकास कार्यों को भी और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

चिंतपूर्णी में कांग्रेस की नीतियों पर बढ़ा जनता का भरोसा

इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने खुशी जताते हुए कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रति आम लोगों का भरोसा लगातार गहरा हो रहा है। विभिन्न पंचायतों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

विधायक ने उम्मीद जताई कि पंचायत प्रतिनिधियों की यह टीम क्षेत्र की तरक्की के लिए समर्पित होकर काम करेगी और संगठन को मजबूत बनाएगी। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन जसवाल, अतुल शर्मा, बलविंदर सिंह, अरुण कुमार और दिनेश शर्मा समेत कई प्रमुख लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News