एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 30 नवंबर से, 4 सेक्शन में 200 अंकों के सवाल; देखें पूरा एग्जाम पैटर्न

Share

- Advertisement -

New Delhi News: कर्मचारी चयन आयोग की सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2026 देशभर के परीक्षा केंद्रों में 30 नवंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक चलेगी। इसमें 4 सेक्शन से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी और हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम पैटर्न

टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (सामान्य अंकगणित कौशल) और सामान्य जागरूकता विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। टियर-1 परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी किया गया है। प्रत्येक गलत सवाल के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

इस स्कोरिंग सब्जेक्ट की करें पहले तैयारी

अगर आप टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और इस परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता आपके लिए एक स्कोरिंग सब्जेक्ट हो सकता है। इस सेक्शन में सभी सवालों को हल करके आप आसानी से दोनों सेक्शन में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एसएससी की ओर से टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा इसी सप्ताह यानी 27 या 28 नवंबर तक की जा सकती है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News