कम हाइट वाली लड़कियां इन फैशन टिप्स से सर्दियों में दिखेंगी ज्यादा लंबी, पसंदीदा कपड़े पहनने से न करें परहेज

Share

- Advertisement -

New Delhi News: सर्दियों में कम हाइट वाली लड़कियों के लिए फैशन टिप्स हैं, जिससे वे लंबी दिख सकती हैं। हर आउटफिट के लिए अलग जूलरी और फुटवियर की जरूरत होती है, उसी तरह कपड़ों में हाइट का ख्याल रखना पड़ता है। कम हाइट वाली लड़कियों को पसंद से पहले हाइट को रखना पड़ता है, वरना दूसरा विकल्प हील्स का रह जाता है।

मोनोक्रोम लुक

फैशन ट्रेंड में मोनोक्रोम लुक का मतलब है कि ऊपर से नीचे तक सारा आउटफिट एक ही रंग का हो। इस लुक में एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स शामिल होते हैं, जिससे आउटफिट जुड़ा हुआ लगता है और हाइट लंबी होने का भ्रम पैदा होता है। इसके लिए आप ब्लू जैकेट के साथ लाइट ब्लू टॉप और डार्क ब्लू जींस का ऑप्शन चुन सकती हैं।

हाई वेस्ट जींस और ट्राउजर्स

शॉर्ट हाइट की लड़कियों को हाई वेस्ट जींस और ट्राउजर्स ही पहनने चाहिए, क्योंकि इसमें कमर ऊपर उठ जाती है और पैर लंबे नजर आते हैं। पर हमेशा ध्यान रखें कि जब भी हाई वेस्ट जींस खरीदें तो उसकी एंकल लेंथ चेक करें। जींस या पैंट के ऊपर जैकेट या स्वेटर पहनें तो उसे बाहर खुला न छोड़कर अंदर टक कर लें।

क्रॉप्ड जैकेट या स्वेटर

छोटी हाइट पर घुटनों तक आने वाली जैकेट या स्वेटर पहनने की भूल न करें। इसके लिए क्रॉप्ड जैकेट और स्वेटर ही परफेक्ट ऑप्शन हैं। ऐसे आउटफिट कमर तक आने की वजह से पैरों को लंबा दिखाते हैं और बॉडी का पूरा लुक भी सही बैलेंस करते हैं। इसके अलावा, लॉन्ग कार्डिगन पहनने पर उसे खुला छोड़ दें।

वर्टिकल पैटर्न आउटफिट

वर्टिकल पैटर्न वाले आउटफिट लंबी हाइट का भ्रम पैदा करते हैं और इससे लंबाई 2-3 इंच ज्यादा दिखाई देती है। जब भी मार्केट में कपड़े खरीदें और वर्टिकल पैटर्न ऑप्शन में हो तो उसे ही चुनें।

ढीले कपड़ों से बचें

सर्दियों में इन दिनों ढीले-ढाले ओवरसाइज्ड ब्लेजर और हूडी का खूब ट्रेंड है, लेकिन यह छोटी हाइट वालों के लिए यह पूरा लुक ही खराब कर सकता है। इन कपड़ों से शरीर भी पूरी तरह से ढक जाता है और लंबाई का भी कुछ पता नहीं चल पाता। ऐसे में सही फिटिंग का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News