इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, रणनीतिक संबंधों और पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

Share

- Advertisement -

Delhi News: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। इसके साथ ही पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा माहौल पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जताई प्रतिबद्धता

बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। दोनों देशों ने कृषि, तकनीक, रक्षा और सुरक्षा जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और अधिक गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। पीएम मोदी और नेतन्याहू ने क्षेत्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर भविष्य में भी लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई है।

पश्चिम एशिया के हालातों पर भी हुई अहम चर्चा

पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालातों के बीच यह बातचीत बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए हमेशा से हिंसा समाप्त करने, बातचीत और कूटनीति के जरिए मुद्दों को सुलझाने का समर्थन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल फरवरी में इजरायल की आधिकारिक यात्रा की थी, जिसके दौरान दोनों देशों के रिश्ते ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर पहुंचे। वर्तमान में भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर भी बातचीत अंतिम चरणों में है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News