हाथ काटने की धमकी देने वाले पाक मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली में नरम पड़े, सिंधु संधि पर मांगा सबूत

Share

- Advertisement -

New Delhi News: जून में यह धमकी देने वाले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक कि पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश करने वाले हाथ काट दिए जाएंगे, नई दिल्ली में बदले हुए तेवर में नजर आए। राजधानी में आयोजित एससीओ सभ्यता संवाद मंच में उनके नेतृत्व वाले पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का रुख अलग था।

मुसादिक ने कहा कि अगर भारत चर्चा के लिए बुलाता है तो पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है। पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क और भारत में हुए हमलों में उसकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर मुसादिक ने जिम्मेदारी से बचते हुए पाकिस्तान की भूमिका का सबूत मांगा।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस मुद्दे पर दोनों देश द्विपक्षीय या बहुपक्षीय मंच पर सबूत रखें। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान भी आतंकवाद से प्रभावित है और इसे समाप्त करने में उसकी सबसे ज्यादा रुचि है। हालांकि, पाकिस्तानी धरती से संचालित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के बारे में उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।

सिंधु जल संधि पर भारत का रुख बरकरार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख अपरिवर्तित है। संधि का निलंबन पाकिस्तान के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पाकिस्तान की करीब 1.6 करोड़ हेक्टेयर कृषि भूमि का 80 प्रतिशत और कुल जल उपयोग का 93 प्रतिशत सिंधु नदी तंत्र पर निर्भर है।

भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News