गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के बाहर विपक्षी सांसदों का धरना, सोनम वांगचुक से मिलने से पुलिस ने रोका

Share

- Advertisement -

Gurugram News: मेदांता अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध इंजीनियर सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे करीब 15 विपक्षी सांसदों को पुलिस ने अस्पताल के मुख्य गेट पर रोक दिया। काफी बहस के बाद भी जब अनुमति नहीं मिली, तो सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने भी पुलिस से मिलने देने का आग्रह किया था।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा और समाजवादी पार्टी के सांसद मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कोई मिलने आता है, तो पुलिसकर्मी आईसीयू के बाहर खड़े होकर उन्हें रोक देते हैं। उन्होंने बताया कि सोनम ने सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें बताई हैं।

मेडिकल टीम के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मेडिकल टीम मुख्य गेट पर पहुंची। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बताया कि केवल खून के रिश्ते वाले परिजनों को ही मिलने की अनुमति है, जिसके बाद सांसद वहां से लौट गए। सांसद संजय सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

दूसरी तरफ सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वे 25 दिनों से अनशन पर हैं और उनका 11 किलो वजन घट गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी तीन प्रमुख शर्तों को मानने के बाद ही अनशन समाप्त करेंगे। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News