फरीदाबाद में बिहार की सरकारी शिक्षिका की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Share

- Advertisement -

Faridabad News: फरीदाबाद में चौथी मंजिल से गिरने के कारण 37 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार निवासी रितु के रूप में हुई है, जो सरकारी शिक्षिका थीं। वह चार दिन पहले ही सेक्टर-9 स्थित अपने ससुराल आई थीं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि रितु के पति जो सेना में लेफ्टिनेंट हैं, उन्होंने तीन महीने पहले रितु से जबरन नौकरी छुड़वा दी थी और ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था।

मायके पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत और सीसीटीवी वीडियो सौंपने का दावा

17 जुलाई को हुई इस घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रितु की हत्या करके उसे छत से नीचे धक्का दिया गया है। परिजनों के अनुसार घटना से ठीक पहले रितु का उसकी जेठानी के साथ विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी उसने फोन पर अपने परिवार को दी थी।

मायके वालों ने घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को सौंपने का दावा किया है। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News