Delhi News: दिल्ली के 30 इलाकों में 25 और 26 नवंबर को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इस बारे में एडवाइजरी जारी कर लोगों को पहले से पानी जमा करने की सलाह दी है। भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना फ्लशिंग के कारण पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की दिक्कत होगी।
25 नवंबर को यहां रहेगी दिक्कत
दिल्ली जल बोर्ड की एडवाइजरी के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 को मयूर विहार फेज-1 के पॉकेट-IV स्थित डीडीए फ्लैट्स में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। यहां रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें।
26 नवंबर को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
26 नवंबर को पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने की आशंका है। प्रभावित होने वाले इलाकों की सूची में रमेश पार्क, ललिता पार्क, जे एक्सटेंशन, किशन कुंज पार्ट-1 और पार्ट-2, जगतराम पार्क, गढ़वाली मोहल्ला, गीता कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17 और 18, ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, सुंदर पार्क, शास्त्री नगर, राम नगर, साउथ अनारकली, साउथ अनारकली एक्सटेंशन, बलदेव पार्क, गोविंद पार्क, शिवपुरी, जगतपुरी, कृष्णा नगर, चंद्रा नगर, राम नगर एक्सटेंशन, अर्जुन नगर, गोविंदपुरा, खुरेजी, बृजपुरी, घोंडली, न्यू अनारकली और राधेश्याम पार्क शामिल हैं।
पानी की किल्लत हो तो इन नंबरों पर करें फोन
दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों को अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है। साथ ही, पानी की अतिरिक्त जरूरत होने पर टैंकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए लोग दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। जल बोर्ड ने कहा है कि सालाना फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।