कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Share

- Advertisement -

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के जारी विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा फैसला लिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को लगातार तीसरे दिन 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार पूरी तरह से बंद रखे गए हैं।

इन 18 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार रहेंगे बंद

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार राजीव चौक, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान, नई दिल्ली और सेवा तीर्थ स्टेशनों पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। फैसले से यात्रियों को भारी समस्या हो रही है।

प्रमुख जंक्शनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा रहेगी चालू

यात्रियों की सहूलियत के लिए मेट्रो ने साफ किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर ट्रेन बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल तो सकेंगे, लेकिन इन स्टेशनों से बाहर निकलने या बाहर से अंदर प्रवेश करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी।

सड़कों पर बैरिकेडिंग से लगा भारी ट्रैफिक जाम

जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की है, जिससे प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। मेट्रो स्टेशन बंद होने और ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को अपने दफ्तर और गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। सफर में 40 से 45 मिनट ज्यादा लग रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News