CJP प्रदर्शन में विदेशी फंडिंग पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, दिल्ली हाईकोर्ट ने एनआईए जांच याचिका की खारिज

Share

- Advertisement -

Delhi News: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में विदेशी फंडिंग के दावों पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसके पास विदेशी फंडिंग या पाकिस्तान की भूमिका को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में एनआईए जांच की मांग वाली याचिका पर आदेश देने से इनकार कर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने विदेशी फंडिंग के दावों पर दिया बयान

दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान के सोशल मीडिया नेटवर्क से टूलकिट साजिश की चर्चा तेज थी। शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में किसी विदेशी वित्तीय मदद या पाकिस्तानी साजिश से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने एनआईए जांच की याचिका खारिज की

अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि छात्रों के नाम पर जारी आंदोलन अब राजनीतिक हो चुका है। याचिका में विदेश-विरोधी ताकतों से फंडिंग मिलने का दावा करते हुए एनआईए जांच की मांग की गई थी ताकि संसद घेराव की साजिश का पर्दाफाश हो सके।

मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला

मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने करीब एक घंटे की सुनवाई के बाद कोई भी आदेश देने से साफ इनकार कर दिया। अदालत ने एनआईए से जांच कराने की मांग को नामंजूर कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अवैध जमावड़े और हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश पहले से लागू हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News