नीट धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वाले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की शादी की तैयारी, मां ने बयां किया खौफनाक मंजर

Share

- Advertisement -

Chhatrapati Sambhajinagar News: पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता अब उनकी शादी की तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि फैसला अभिजीत पर छोड़ दिया गया है। एक अखबार से बातचीत में उनके माता-पिता ने सीजेपी के गठन के बाद मिले अनुभवों और खौफ का जिक्र किया।

पार्टी लॉन्च के बाद बॉस्टन में मिली थीं धमकियां

अभिजीत की मां अनीता दीपके ने बताया कि सीजेपी के गठन के बाद उनके बेटे को बॉस्टन में धमकियां मिलने लगी थीं। फोन करने वाले धमकी देते थे कि अभिजीत भले ही बॉस्टन में हो, लेकिन भारत में उसके माता-पिता को निशाना बनाया जाएगा। इस खबर के बाद परिवार काफी सहम गया था।

दो हफ्तों तक रिश्तेदार के घर छिपकर रहा परिवार

धमकियों के बाद अभिजीत ने तुरंत फोन कर परिजनों को कहीं सुरक्षित जगह जाने को कहा। इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर के वालुज का रहने वाला यह परिवार दो सप्ताह तक कोंकण में रिश्तेदारों के पास छिपा रहा। जून के पहले हफ्ते में जब अभिजीत बॉस्टन से वापस भारत लौटे, तब परिजन उन्हें लेने पहुंचे।

न्यूज चैनलों के जरिए परिजनों को मिली पार्टी की जानकारी

मां अनीता ने बताया कि अभिजीत ने कभी घर में राजनीति में जाने या कॉकरोच जनता पार्टी बनाने के बारे में बात नहीं की थी। उन्होंने कहा कि जब टीवी न्यूज पर अभिजीत के इंटरव्यू आने लगे, तब जाकर उन्हें इस नई राजनीतिक पहल और पार्टी के बारे में पूरी जानकारी मिली।

छात्रों का उत्पीड़न न रुकने पर फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि पुलिस अब भी छात्रों को परेशान कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई और प्रताड़ना तुरंत नहीं रुकी, तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बार फिर बहुत बड़ा शांतिपूर्ण देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News