कम बजट की ‘चेन्नई लव स्टोरी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, ‘जन नेता’ की मौजूदगी के बीच कमाए इतने करोड़

Share

- Advertisement -

Chennai News: सिनेमाघरों में इन दिनों कम बजट में बनी दक्षिण भारतीय फिल्म ‘चेन्नई लव स्टोरी’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। बड़ी फिल्मों के साथ मुकाबले के बावजूद इस मूवी ने शानदार शुरुआत की है। दो दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.46 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

24 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘चेन्नई लव स्टोरी’ को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 5.69 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे दिन फिल्म ने 4.51 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘जन नेता’ और ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दूसरी तरफ तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की अंतिम फिल्म ‘जन नेता’ 23 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़, दूसरे दिन 21.15 करोड़ और तीसरे दिन 21.01 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 84.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

पवहीं हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘द ओडिसी’ भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 104.91 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘चेन्नई लव स्टोरी’ इन बड़ी फिल्मों के बीच बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News