National News: 26 नवंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र में हैं, जबकि बुध और शुक्र तुला राशि में अत्यंत शुभ स्थिति में हैं। इस योग से 9 राशियों को आर्थिक उन्नति, व्यावसायिक सफलता और शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा मिथुन राशि में और मृगशिरा नक्षत्र के गोचर में हैं। इस तरह से चंद्रमा मंगल के नक्षत्र में और बुध के घर में हैं। यह स्थिति विरोधाभासी है, लेकिन व्यावसायिक सफलता दिलाएगी। बाजार में और व्यवसाय में आक्रामक बने रहेंगे, अच्छी स्थिति है। मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में हैं, बुध और शुक्र तुला राशि में बड़े ही शुभ स्थिति में हैं। सूर्य भी मित्र के घर में हैं, सूर्य वृश्चिक राशि में बैठे हैं, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में हैं।
12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि: पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा है, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि: धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। आवक बढ़ेगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। लोगों की संख्या आपके जीवन में बढ़ेगी, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी, प्रेम-संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि: आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने शोध से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, संतान सब कुछ बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा, निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय यह दिखाई पड़ रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि: परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हो गई हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो गया, प्रेम-संतान अभी मध्यम बना हुआ है, लेकिन व्यापार अच्छा दिखने लगा है, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, थोड़ा बचकर पार करिए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है, हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि: नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। लेकिन भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी, लेकिन गृह क्लेश के भी संकेत हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।