हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की कटऑफ तारीख में बदलाव की मांग, युवाओं ने आयु सीमा में छूट के लिए उठाई आवाज

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती के लिए 6 जुलाई को जारी अधिसूचना पर सवाल उठने लगे हैं। उम्मीदवारों के अभिभावकों और युवाओं ने भर्ती में आयु सीमा की कटऑफ तारीख बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि इस नियम से राज्य के हजारों युवा परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे।

जनवरी 2026 की कटऑफ तारीख से युवाओं में नाराजगी

मंडी जिले के धर्मपुर निवासी विजय कुमार और विनोद कुमार सहित अन्य अभिभावकों ने इस मामले पर चिंता जताई है। जारी नोटिफिकेशन में केवल 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को ही पात्र माना गया है। जबकि सरकार ने इस भर्ती की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की है।

अभिभावकों का तर्क है कि बीते छह महीनों में 18 साल के हुए युवा इस नियम के कारण आवेदन नहीं कर पाएंगे। अगली भर्ती प्रक्रिया आने तक कई उम्मीदवार ओवरएज हो जाएंगे। इसलिए सरकार को अधिसूचना में संशोधन करके जुलाई 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वालों को मौका देना चाहिए।

आयु सीमा 18 से 23 से बढ़ाकर 24 साल करने की अपील

स्थानीय युवाओं अभय राणा, सौरभ, गौरव, कृष्ण, अरशीश, मयंक और प्रदीप ने बताया कि वे भर्ती की तैयारी में रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई 2026 तक 18 साल पूरे करने वालों को बाहर रखना सरासर अन्याय है। जब नोटिफिकेशन जुलाई में आया है, तो कटऑफ तारीख भी वही होनी चाहिए।

युवाओं ने सरकार से मांग की है कि भर्ती में ऊपरी आयु सीमा को भी बढ़ाया जाए। वर्तमान में निर्धारित 18 से 23 वर्ष की आयु सीमा को संशोधित करके साढ़े 18 से 24 वर्ष किया जाना चाहिए। इससे उन उम्मीदवारों को भी राहत मिलेगी जो लंबे समय से पुलिस में शामिल होने का सपना देख रहे हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News