हिमाचल के बच्चे का मासूम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, माउंटेन को ‘मॉनटून’ कहकर जीता लोगों का दिल

Share

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: बच्चों की मासूमियत हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के एक छोटे बच्चे का वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। इसमें बच्चा पहाड़ों पर जाने की बात करते हुए माउंटेन की जगह ‘मॉनटून’ बोलता दिख रहा है। उसकी यह क्यूट बातें देखकर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत गांवों में रहने वाले बच्चों की सादगी और मासूमियत का अंदाज सबसे अलग होता है। पहाड़ों का शांत माहौल और वहां के बच्चों का यह अंदाज इंटरनेट यूजर्स को बहुत भा रहा है। सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा अपने अनोखे अंदाज में माउंटेन पर जाने की बात कह रहा है।

इस प्यारे से वीडियो को सैंडी नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा पहाड़ी बच्चा सामने से पैदल चलकर आ रहा है। उसने अपने दोनों हाथ पीछे बांध रखे हैं। उसका यह अंदाज ऐसा लग रहा है मानो वह कोई बहुत बड़ी और गंभीर बात करने जा रहा है।

जब रास्ते में बच्चे से पूछा गया कि वह कहां जा रहा है, तो उसका जवाब सुनकर हर कोई मुस्कुरा उठा। उसने बड़े ही भोलेपन से कहा कि वह ‘मॉनटून’ जा रहा है। दरअसल अपनी समझ के हिसाब से वह माउंटेन बोलना चाहता था, लेकिन उसके मुंह से मॉनटून निकल गया। यही क्यूट शब्द अब सोशल मीडिया पर छा गया है।

अपना मजेदार जवाब देने के बाद नन्हा बच्चा बिना रुके आगे की तरफ बढ़ जाता है। वह सीधा पहाड़ों की ओर ऐसे चलने लगता है जैसे वही उसका असली घर हो और उसे वहां के सारे रास्ते अच्छी तरह पता हों। बच्चे की इस बेफिक्र चाल और मासूमियत ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर खींच लिया है।

वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट बॉक्स में बच्चे की भाषा में ही प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि हम कब मॉनटून जाएंगे, तो कोई कह रहा है कि हमें भी मॉनटून जाना है। एक यूजर ने लिखा कि अब से वह भी माउंटेन को मॉनटून ही बोलेगा, जबकि दूसरे ने कहा कि सभी को मॉनटून जाना चाहिए।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News