मंडी में पीआईबी की जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला आयोजित, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नशा मुक्ति पर हुई चर्चा

Share

- Advertisement -

Mandi News: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) शिमला ने मंडी में जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में सूचना के प्रभावी प्रसार, जिम्मेदार पत्रकारिता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सही इस्तेमाल पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रमाणिक जानकारी जरूरी है। उन्होंने मीडिया को प्रशासन और जनता के बीच मजबूत पुल बताया। साथ ही एआई के जिम्मेदार उपयोग और खबरों को बिना जांचे जल्दबाजी में छापने से बचने की सलाह दी।

नशा मुक्ति और फैक्ट चेकिंग पर विशेषज्ञों की राय

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने ‘नशा मुक्ति अभियान’ की रूपरेखा पेश की। उन्होंने युवाओं को सही राह दिखाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव कुमार शर्मा ने सरकारी एजेंसियों और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत बताई, ताकि सटीक जानकारी लोगों तक पहुंच सके।

आईआईटी मंडी के प्रोफेसर वरुण दत्त ने फेक न्यूज की पहचान करने और फैक्ट चेकिंग के आधुनिक तरीकों पर प्रस्तुति दी। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ अजय बद्रेल ने महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यशाला में कई स्थानीय पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News