Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के खीरगंगा ट्रेक पर एक 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला अचानक बीमार पड़े ट्रेकर का भारी बैग उठाकर 12 किलोमीटर ऊपर बेस तक ले जा रही थीं। मुंबई की शरायु चव्हाण ने यह देखकर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हिमाचल प्रदेश घूमने गईं मुंबई की रहने वाली शरायु चव्हाण खीरगंगा ट्रेक पर एक बुजुर्ग महिला को देखकर हैरान रह गईं। शुरुआत में उन्हें लगा कि बुजुर्ग महिला भी ट्रेक करने आई हैं, लेकिन बातचीत के बाद उन्हें असली वजह का पता चला।
बीमार ट्रेकर की मदद
शरायु ने बताया, ’63 साल की उम्र में ये एक ट्रेकर का भारी बैग अपने कंधे पर डालकर 12 किलोमीटर ऊपर बेस पर ले जा रही हैं, क्योंकि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके लिए यह बस एक मदद थी, लेकिन मेरी लिए यह हिमाचली ताकत का एक नमूना था।’
उम्र तो बस एक नंबर है
शरायु चव्हाण ने पहाड़ों में हुई इस बातचीत का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, ‘बुजुर्ग महिला से मेरी मुलाकात रुद्रनाग मंदिर में हुई थी। उनकी हिम्मत, दयालुता और जज्बे ने मुझे याद दिलाया कि उम्र तो बस एक नंबर है। इसे ही मैं हिमाचली ताकत कहती हूं।’
सोशल मीडिया रिएक्शन्स
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग शरायु को बुजुर्ग महिला से चलते-चलते बात करने की सलाह दे रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि दादी 80 की उम्र में भी फिट रहेंगी।