किन्नौर के भावानगर में तीन दिवसीय जातरू उत्सव का हुआ समापन, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत

Share

- Advertisement -

Kinnaur News: किन्नौर जिले के भावानगर में तीन दिवसीय जातरू उत्सव का मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि एसडीएम दिव्या यादव ने उन्हें किन्नौरी टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

उत्सव का सफल आयोजन और घोषणाएं

समारोह के दौरान राजस्व मंत्री ने विभिन्न विभागों और महिला मंडलों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और उत्सव की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ जातरू उत्सव सत्ता परिवर्तन के बाद बंद हो गया था, जिसे वर्तमान सरकार ने दोबारा शुरू किया है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रशासन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।

इसके साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले महिला मंडलों को दस-दस हजार तथा स्कूलों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश नेगी, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन एवं रामपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रताप नेगी, एसडीएम दिव्या यादव, तहसीलदार नेहा नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नेगी, सुंगरा पंचायत प्रधान बलवंत नेगी, तरांडा पंचायत प्रधान गोबिंद मोयान, निचार पंचायत प्रधान मीरा नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आपदा राहत को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

समारोह के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश को बार-बार प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहायता नहीं मिली। मंत्री ने केंद्र पर हिमाचल के प्रति सौतेला व्यवहार करने का गंभीर आरोप भी लगाया।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News