हिमाचल विधानसभा परिसर में मीडिया कवरेज पर कड़े निर्देश, केवल विधायकों के साक्षात्कार की होगी अनुमति

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मीडिया कवरेज के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार अब विधानसभा परिसर में मीडिया प्रतिनिधि केवल विधायकों के साक्षात्कार और बाइट ही ले सकेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा सचिवालय का सख्त फैसला

विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों और उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा के निर्देश पर सचिवालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। मीडिया प्रतिनिधियों को परिसर की मर्यादा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इन नियमों का पालन करना होगा।

नए आदेशों के तहत विधायकों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति का साक्षात्कार या बाइट लेने पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमों की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News