हिमाचल के चम्बा में लैंडस्लाइड: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर खड़ामुख के पास दरकी पहाड़ी, चमेरा-3 प्रोजेक्ट के 25 कर्मचारी बाल-बाल बचे

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश के कारण स्थिति बेहद चिंताजनक बन चुकी है। बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। चम्बा जिले के खड़ामुख में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के समय डैम साइट पर मौजूद 25 कर्मचारियों ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई।

पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम यह हादसा हुआ। खड़ामुख के पास अचानक जोरदार आवाज के साथ पहाड़ी से मलबे और बड़े पत्थरों की बारिश होने लगी। पत्थरों की गड़गड़ाहट सुनते ही चमेरा-3 पावर स्टेशन की डैम साइट पर काम कर रहे वर्करों में भगदड़ मच गई। सतर्कता बरतते हुए सभी लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे।

चम्बा हादसे में तीन कर्मचारियों को आई मामूली चोटें

पहाड़ी से अचानक गिरते मलबे की चपेट में आने से तीन कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को फर्स्ट एड दिया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत पूरी तरह से खतरे से बाहर बताई जा रही है। अगर समय रहते कर्मचारियों ने फुर्ती न दिखाई होती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

एनएचपीसी के जनरल मैनेजर टिकेश्वर प्रसाद ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लैंडस्लाइड के दौरान केवल तीन कर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी वर्कर पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। कर्मचारियों की त्वरित सूझबूझ और अलर्टनेस की वजह से एक बेहद गंभीर दुर्घटना टल गई।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News