यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई, पहाड़ों की वादियों में रहने के लिए हिमाचल प्रदेश में हुए शिफ्ट

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बसने का फैसला किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अब काम के लिए ही केवल मुंबई आएंगे। मुंबई के खार में किराए के अपार्टमेंट में रहने के बाद कपल ने पहाड़ों की शांति में रहने का फैसला किया है।

यामी गौतम मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की निवासी हैं और उनका पूरा परिवार वहीं रहता है। अपनों के करीब रहने के लिए अभिनेत्री ने 100 साल पुराना एक हेरिटेज घर खरीदा है। दावों के मुताबिक, यामी ने 25 करोड़ रुपये में यह संपत्ति खरीदी है, जहां वे अब हमेशा के लिए शिफ्ट हो गए हैं।

यह घर यामी और आदित्य के लिए बेहद खास है। जून 2021 में दोनों ने इसी घर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इसी ऐतिहासिक जगह से उन्होंने अपनी नई शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी और अब यहीं आगे का समय बिताने का निर्णय लिया है।

कपल ने इस घर को किसी फाइव स्टार होटल की तरह आधुनिक बनाने के बजाय इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को बनाए रखा है। घर को बेहद सिंपल और नेचुरल लुक दिया गया है। साधारण सजावट की वजह से इस हेरिटेज प्रॉपर्टी का आकर्षण और सौंदर्य पहले से ज्यादा बढ़ गया है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News