माइनस 21 डिग्री में सलमान ने की मातृभूमि की शूटिंग, फौजी के रोल पर बोले मेरे अंदर डर नहीं

Share

- Advertisement -

New Delhi News: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें वह पहली बार सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान ने बताया कि उन्होंने लद्दाख से मुंबई तक 7 से माइनस 21 डिग्री तापमान और ठंडे पानी में शूटिंग की है, लेकिन इस रोल के लिए उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की।

लंबे समय से अटकी सलमान खान की फिल्म मातृभूमि सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने जा रही है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर श्रद्धा कपूर की ईठा से होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख से लेकर मुंबई तक में हुई है।

आमतौर पर जब सेना से जुड़े पात्रों की बात होती है तो ज्यादातर कलाकारों का कहना होता है कि उन्होंने काफी तैयारी और प्रशिक्षण के बाद वह रोल किया। हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान चार दिसंबर को प्रदर्शित हो रही फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस में पहली बार सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी मानें तो दूसरे कलाकारों के विपरीत उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई खास तैयारियां नहीं की हैं।

सलमान खान बोले- मेरे अंदर डर नहीं है

हाल ही में हैदराबाद में हुए एक समारोह में सलमान खान ने फिल्म मातृभूमि में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “जब आप एक निर्भीक सिपाही की भूमिका निभाने की बात करते हैं, तो मुझे उसके लिए कोई तैयारी नहीं हुई है, क्योंकि मैं वो व्यक्ति नहीं हूं जो डरता है। हां, ऐसी भूमिकाएं निभाने के लिए कुछ शारीरिक चुनौतियां होती हैं।”

सलमान खान ने आगे कहा, “जैसे हमने इस फिल्म के लिए सात से लेकर -21 डिग्री सेल्सियस तापमान पर शूट किया है। ठंडे पानी में शूट किया है, ऐसी शारीरिक चुनौतियां तो आती ही हैं। अगर आपको एक फिल्म बनानी है, तो आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर ऐसी चुनौतियों से गुजरना ही पड़ेगा। आपको दूसरों से एक कदम आगे रहना होगा।”

किस बारे में है सलमान खान की मातृभूमि?

सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस जून 2020 की पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प और ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित कहानी है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म शिव अरूर की किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस के एक चैप्टर पर आधारित है।

सलमान खान ने वॉर ड्रामा फिल्म में 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका अदा की है। इस फिल्म में पहली बार उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह काम कर रही हैं।

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी मातृभूमि?

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर मातृभूमि सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा से टक्कर लेगी। सलमान खान ने बीते दिनों ही इंटरव्यू में यह बताया था कि फिल्म के क्लैश की वजह से उन्होंने श्रद्धा कपूर से निजी तौर पर फोन करके माफी मांगी थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News