Mumbai News: रिलीज के तीसरे हफ्ते में रामायण की विदेशों में कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। कोलाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 5 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका के 1,433 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन 20 नवंबर तक इसकी स्क्रीन घटकर 681 रह गई। यानी पहले हफ्ते के मुकाबले फिल्म 752 कम सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।
इतने सिनेमाघरों से हटी फिल्म
कोलाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रामायण 5 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका के 1,433 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दूसरे हफ्ते में ही फिल्म को 300 से ज्यादा सिनेमाघरों से हटा दिया गया था। वहीं, 20 नवंबर तक इसकी स्क्रीन की संख्या घटकर 681 रह गई। यानी रिलीज के पहले हफ्ते के मुकाबले फिल्म अब 752 कम सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।
हालांकि, किसी फिल्म के तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों की संख्या कम होना कोई नई बात नहीं है। ऐसा अक्सर तब होता है, जब नई फिल्में रिलीज होती हैं और उन्हें ज्यादा स्क्रीन दी जाती हैं। रामायण के मामले में भी स्क्रीन कम होने के साथ-साथ कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
तीसरे वीकएंड में कमाई 60 फीसदी से ज्यादा घटी
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकएंड पर करीब 89.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे वीकएंड में इसकी कमाई लगभग 53 करोड़ रुपये रही। तीसरे वीकएंड में यह आंकड़ा घटकर करीब 18-20 करोड़ रुपये रह गया। यानी दूसरे वीकएंड के मुकाबले तीसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।
इसके बावजूद फिल्म का दुनियाभर में कारोबार करीब 1,700 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म के सिनेमाघर कम होने के बावजूद यह भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।