फिल्म में असली फोन नंबर दिखाना पड़ा भारी, ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ के मेकर्स पर जांच के आदेश

Share

- Advertisement -

Kerala News: मलयालम फिल्म ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ के एक सीन में महिला डॉक्टर के नंबर के तौर पर कन्नूर के अक्षत प्रकाश का असली मोबाइल नंबर दिखा दिया गया। इसके बाद उन्हें लगातार फोन आने लगे और कई लोगों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। एर्नाकुलम के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच और केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

फिल्म बनाने के दौरान हुई एक छोटी सी गलती मेकर्स के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। फिल्म के एक सीन में मेकर्स को मोबाइल नंबर दिखाना था। इसमें डायरेक्टर ने असली मोबाइल नंबर दिखा दिया। इसके बाद उस नंबर के धारक को देश-दुनिया से लगातार फोन आने शुरू हो गए। नंबर धारक का आरोप है कि कई लोगों ने उन्हें परेशान किया और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

मेकर्स ने मेटा और नेटफ्लिक्स को ठहराया जिम्मेदार

इस मामले में फिल्म के मेकर्स ने मेटा और नेटफ्लिक्स को भी जिम्मेदार ठहराया है। फिल्म के प्रोड्यूसर मार्टिन प्रकट्ट ने इस मामले में मेटा और नेटफ्लिक्स को भी घसीटा है। जहां तक फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की तरफ से इस मामले पर किसी प्रतिक्रिया का सवाल है, तो अभी तक इस मामले में किसी का रिएक्शन नहीं आया है।

कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

मामले की सुनवाई के बाद एर्नाकुलम के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच और केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने शिकायत की जांच के लिए इसे एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन भेज दिया है।

फिल्म के बारे में

मामला फरवरी 2025 में आई मलयालम फिल्म ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ का है। आईएमडीबी पर 7.5 रेटिंग वाली इस फिल्म का बजट महज 13 करोड़ रुपये था। इसने सिर्फ केरल से 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म का डायरेक्शन जितु अशरफ ने किया है और कहानी शाही कबीर ने लिखी है। फिल्म में कुंचाको बोबन ने लीड रोल निभाया है और प्रियामणी, विशाक नायर, जगदीश और मीनाक्षी अनूप अन्य महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए हैं।

पहले भी हुआ था विवाद

फिल्म को लेकर विवाद पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी रिलीज के वक्त इस पर विवाद हो चुका है। लोगों का आरोप था कि इसमें यौन हमलों को गलत तरीके से दिखाया गया है और अत्यधिक हिंसा के चलते इसकी आलोचना हुई थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News