एवेंजर्स डूम्सडे के फाइनल ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 56.3 करोड़ व्यूज

Share

- Advertisement -

India News: मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर ने रिलीज के पहले 24 घंटों में 56.3 करोड़ व्यूज हासिल कर डिज्नी के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा देखा गया फिल्मी ट्रेलर है, जबकि पहले स्थान पर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ है।

मार्वल की मच-अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। इसके साथ रिलीज हुए फाइनल ट्रेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

24 घंटे में 56.3 करोड़ व्यूज

फाइनल ट्रेलर सोमवार, 23 नवंबर को रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को अब तक 563 मिलियन यानी 56.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी के साथ यह डिज्नी के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। इससे पहले फिल्म के पहले टीजर ने रिलीज के 24 घंटे के अंदर 503 मिलियन व्यूज हासिल किए थे।

वहीं, साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के सुपर बाउल टीजर को 365 मिलियन व्यूज मिले थे। इसमें टीवी पर मिले व्यूज भी शामिल थे। अब ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के नए ट्रेलर ने इन सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

पहले स्थान पर स्पाइडर-मैन, दूसरे पर डूम्सडे

डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा देखा गया फिल्मी ट्रेलर बन गया है। पहले स्थान पर सोनी और मार्वल की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ है, जिसके ट्रेलर को 24 घंटों में 718.6 मिलियन व्यूज मिले थे। हालांकि, स्पाइडर-मैन के फाइनल ट्रेलर को पहले 24 घंटों में सिर्फ 131 मिलियन व्यूज मिले थे, यानी डूम्सडे के फाइनल ट्रेलर को उससे तीन गुना से ज्यादा बार देखा गया।

सोशल मीडिया पर भी धूम

3 मिनट 15 सेकंड का यह ट्रेलर रिलीज के एक दिन बाद यूट्यूब मूवी ट्रेंडिंग चार्ट में पहले तीन स्थानों पर रहा। यह एक्स पर भी पहले नंबर पर ट्रेंड करता रहा। पहले 24 घंटों में ट्रेलर को लेकर करीब दस लाख बार सोशल मीडिया पर चर्चा हुई। यह 2023 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मी ट्रेलर बन गया है।

पूरे प्रचार अभियान में अब तक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से जुड़े वीडियो को करीब 3.3 अरब बार देखा जा चुका है और 4.8 मिलियन बार इसका जिक्र हुआ है। इन आंकड़ों में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की घोषणा, ‘चेयर्स’ अनाउंसमेंट, चार कैरेक्टर टीजर, पहला टीजर, ट्रेलर और अब फाइनल ट्रेलर शामिल हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू और वैनेसा किर्बी जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म भारत में 17 दिसंबर को और दुनियाभर में 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News