एवेंजर्स: डूम्सडे का फाइनल ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम बने रॉबर्ट डाउनी जूनियर के सामने कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन

Share

- Advertisement -

Hollywood News: मार्वल स्टूडियोज ने ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया है। इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर विलेन डॉक्टर डूम के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि कैप्टन अमेरिका, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन एक साथ उनका सामना करते दिख रहे हैं। फिल्म भारत में 17 दिसंबर और दुनियाभर में 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

ट्रेलर में मल्टीवर्स से जुड़े जबरदस्त एक्शन की झलक मिलती है। इसमें कैप्टन अमेरिका के बेटे की झलक भी दिखाई देती है और अलग-अलग टाइमलाइन के हीरो एक साथ आते हैं। डॉक्टर डूम का सामना एमसीयू के हीरोज की एक ऐसी टीम से होता है, जिसमें फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन भी शामिल हैं।

आने वाली इस फिल्म में एमसीयू के मुख्य किरदारों के साथ-साथ फॉक्स की ‘एक्स-मेन’ फिल्मों के कई हीरो भी एक साथ नजर आएंगे। ये किरदार आधिकारिक तौर पर मुख्य टाइमलाइन में शामिल हो रहे हैं।

क्या है एवेंजर्स: डूम्सडे की कहानी?

ट्रेलर के मुताबिक, स्टीव रोजर्स पेगी कार्टर के साथ शांति से रह रहे हैं और उन्होंने अपने बेटे से अपने सुपरहीरो अतीत को छिपा कर रखा है। लेकिन यह शांति तब टूट जाती है, जब डॉक्टर डूम रोजर्स परिवार को अपना निशाना बनाता है। डॉक्टर डूम अपनी हर प्यारी चीज खो देने के गम में है। ऐसे में फैंटास्टिक फोर को सामने आना पड़ता है और वे स्टीव को बचाते हैं।

एवेंजर्स: डूम्सडे की कास्ट

डाउनी जूनियर के साथ-साथ कास्ट में स्टीव रोजर्स यानी कैप्टन अमेरिका के रूप में क्रिस इवांस, थॉर के रूप में क्रिस हेम्सवर्थ, एंट-मैन के रूप में पॉल रड, ब्लैक पैंथर के रूप में लेटिशिया राइट, विंटर सोल्जर के रूप में सेबेस्टियन स्टेन, लोकी के रूप में टॉम हिडलेस्टन और शांग-ची के रूप में सिमु लियू शामिल हैं।

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म 17 दिसंबर, 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News