बॉक्स ऑफिस पर छाया विजय की ‘जन नायकन’ का जादू, ‘धमाल 4’ और ‘द ओडिसी’ की रफ्तार पड़ी धीमी

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच जारी जबरदस्त टकराव के बीच जोसेफ विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने अपना दबदबा कायम रखा है। शनिवार को इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमाई के मामले में ‘धमाल 4’ और ‘द ओडिसी’ को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।

‘जन नायकन’ ने प्रदर्शन के तीसरे दिन सिनेमाघरों में बेहतरीन आंकड़े दर्ज किए। फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ और दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक फिल्म ने 19.15 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 83.00 करोड़ रुपये हो गया है।

‘धमाल 4’ और ‘द ओडिसी’ के बिजनेस का हाल

दूसरी तरफ फिल्म ‘धमाल 4’ ने 16वें दिन रात साढ़े आठ बजे तक 2.49 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले फिल्म ने 14 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और पहले हफ्ते में 96 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ रुपये जुटाने के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 141.39 करोड़ रुपये हो गया है।

हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भी अपने 9वें दिन शनिवार को अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने रात साढ़े आठ बजे तक 7.28 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया। पहले हफ्ते में 90.30 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 104.43 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर रुझान बना हुआ है।

वहीं फिल्म ‘लेनिन’ की कमाई की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है। 16वें दिन फिल्म ने महज 0.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। पहले हफ्ते में 36.65 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 10.17 करोड़ रुपये कमाने के बाद, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 47.51 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News