कांगड़ा में आबकारी विभाग ने पकड़ी 22 पेटी अवैध शराब, एक दिन पहले पुलिस की रेड पर उठे सवाल

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आबकारी विभाग की स्पेशल टीम ने एक घर पर छापा मारकर 22 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। हैरान करने वाली बात यह है कि ठीक एक दिन पहले इसी जगह स्थानीय पुलिस ने रेड कर 10 पेटी शराब बरामद की थी। इसके बाद पुलिस जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कांगड़ा और हमीरपुर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पालमपुर तहसील के ट्रेहन गांव में यह बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने संजय कुमार के घर की सघन चेकिंग की। इस दौरान टीम को 139 बोतल देसी शराब और 44 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। कुल 183 बोतल शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत केस दर्ज किया गया है।

भवारना पुलिस की पहली कार्रवाई के बाद खड़े हुए गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार एक दिन पहले भवारना पुलिस स्टेशन की टीम ने इसी मकान से 10 पेटी शराब पकड़ी थी। अगले ही दिन आबकारी विभाग को उसी जगह से भारी मात्रा में स्टॉक मिला। 24 घंटे के भीतर उसी जगह से शराब का दोबारा बड़ा जखीरा मिलना स्थानीय पुलिस की पड़ताल और पूरी जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

अब इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग तेज हो गई है। लोग जानना चाहते हैं कि पुलिस की पहली रेड में इतनी बड़ी खेप छूट कैसे गई। क्या पहले चेकिंग के दौरान पूरा घर ठीक से चेक नहीं हुआ या मामला कुछ और है। सच सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News