बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुई एफआईआर

Share

- Advertisement -

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता अर्चना पंडित उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए 33 सेकंड के वीडियो में पूर्व विधायक पत्नी के बाल पकड़कर मारपीट करते दिख रहे हैं। जमीन पर गिरी महिला मदद की गुहार लगा रही है। विवाद 2 सितंबर को दोनों के बीच हुई बहस के बाद शुरू हुआ।

दोनों नेता कर रहे थे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक और उनकी पत्नी दोनों अगले साल प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। महिला कांग्रेस नेता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित डिबाई विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। उन्होंने 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2012 के चुनाव में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने में सफल रहे थे।

अदालत से पहले भी मिल चुकी है जेल की सजा

पूर्व विधायक पहले भी कई विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अक्टूबर 2023 में अनूपशहर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने उन्हें 2011 के मामले में 14 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। उन पर चुनावी प्रतिद्वंद्वी को फोन पर धमकी देने का आरोप अदालत में सिद्ध हुआ था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News